स्टेशन पर महिला के पास मौजूद भारी-भरकम ट्रॉली बैग को देखकर आरपीएफ जवानों को संदेह हुआ। जब टीम ने रोककर सूटकेस खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कपड़ों के नीचे सलीके से छिपाकर रखी गई महंगे ब्रांड्स की करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
RPF ने शराब की पूरी खेप जब्त कर आरोपी महिला को आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि महिला बिहार जैसे शराबबंदी वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए यह 'विदेशी माल' ले जा रही थी। मामले में जुड़े नेटवर्क की आगे जांच जारी है।